भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का भोजपुरी विडियो सांग ‘ललचा देले बाड़ू’ यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत को अब तक 3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इस धमाकेदार गाने में समर सिंह और अकांक्षा दूबे पर फिल्माया गया है। उनकी केमिस्ट्री खूब जम रही है। उन्होंने गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी बेहद जम रही है। ‘ललचा देले बाड़ू’ गाना बहुत ही रोमांचक है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। गाने को इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। समर सिंह का यह भोजपुरी सांग उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। समर सिंह का भोजपुरी सुपरहिट गाना ‘ललचा देले बाड़ू’ यूट्यूब पर बेपनाह देखा जा रहा है।
समर सिंह के फैंस इस गाने को बहुत ही पसंद कर रहें हैं और उनका ये गाना बहुत ही फेमस हो रहा है। समर सिंह ने हमेशा की तरह इस गाने को अपनी विशेष शैली में गाया है और अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गीत को लिखा है यादव राज ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इसके विडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस बेहतरीन गीत के कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन और संदीप राज और डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। इस वीडियो सांग की परिकल्पना पंकज सोनी की है। इसके एमडी अफजल शाह हैं।
समर सिंह ने अपने इस गीत को मिले तीन मिलियन व्यूज़ के लिए अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का बहुत शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि आप सब के प्यार और सपोर्ट के लिए बेहद धन्यवाद।