देसी स्टार समर सिंह के भोजपुरी गाने ‘कईली रोपनिया निहुर निहुर’ पर एक लड़के का डांस वीडियो आजकल यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। समर सिंह के इस गाने पर लड़के के डांस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। समर सिंह के इस गीत पर 12 साल के लड़के शुभम जयकर और खुशबू गाजीपुरी ने गजब डांस किया है और 100 मिलियन से ज्यादा बार यह वीडियो देखा गया है।
आपको बता दें कि समर सिंह ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज हुए भोजपुरी गीत ‘कइली रोपनिया निहुर निहुर’ का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। गाने के बोल अलोक यादव ने लिखे हैं और संगीत ए डी आर आनंद ने कम्पोज़ किया है। इसके एडिटर व डायरेक्टर आशीष नायक गाजीपुर हैं। कैमरा मैन कैलाश जी, आदिल, राज भाई हैं। मेकअप चंदन राजा ने किया है। शैलेन्द्र यादव, सन्दीप यादव और कृष्णा चौहान का सहयोग प्राप्त है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं जबकि मार्स एंटरटेनमेंट द्वारा मैनेज किया गया है।समर सिंह ऑफिसियल के युट्यूब चैनल पर यह आउट किया गया है।
समर सिंह ने अपने इस गीत को 100 मिलियन का आंकड़ा पार करने के लिए अपने फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों और शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी का दिल से शुक्रिया अदा किया है।