भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है, जो बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के गाने को जोरदार टक्कर दे रहा है। बादशाह के गाने को एक दिन में 13 मिलियन व्यूज मिले हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह का जलवा इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का ऑडियो – वीडियो सेटेलाइट राइट 1 करोड़ 51 लाख में बिका है, जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक है। और अब यह गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ ने भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब तक किसी भी भोजपुरी गाने को एक दिन में 12 मिलियन व्यूज नहीं मिले हैं।