भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपना गजब का पावर आखिर सबको दिखा ही दिया। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज उनके पहले होली गीत लहँगवा लस-लस करता’ ने महज 10 दिनो में 30 मिलियन व्यूज का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। पवन सिंह के इस ओरिजनल वीडियो सांग को 359K लाइक मिले हैं जबकि 218K कमेंट्स आए हैं। इतना प्यार देने के लिए पवन सिंह ने अपने फैंस और भोजपुरिया दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है जबकि रत्नाकर कुमार ने भी तमाम दर्शकों को दिल से धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह एक नया माइल स्टोन है जो कंपनी ने तय किया है और यह पवन सिंह के पावर का करिश्मा है।पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है 30 मिलियन से ज़्यादा व्यूज सिर्फ 10 दिनों में। लव यू ऑल, आप सब के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया। जय माता दी।” पवन सिंह ने म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स को भी हैशटैग किया है।गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से इस होली सांग के रिलीज होने के मात्र एक दिन में 10 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड बनाकर पवन सिंह ने तहलका मचा दिया था। कह सकते हैं कि यूट्यूब पर पवन सिंह और नीलम गिरी के इस वीडियो होली सॉन्ग ने तांडव मचा दिया है।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी के पॉवर स्टार और गायकी के बेताज बादशाह पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत ‘लहँगवा लस-लस करता’ को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस विडियो सांग में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ नीलम गिरी कयामत ढा रही है। पहली बार किसी भोजपुरी होली गीत में काफी तादाद में जूनियर डांसर भी डांस करते दिख रहे हैँ। यह वीडियो बड़े बजट के साथ और बड़ा सेट लगाकर शूट किया गया है जो कि वीडियो में साफ दिख रहा है। इस होली धमाका में पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज और नीलम गिरी की अदाएं देखकर लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है, जिसे मधुर संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है। गीत के एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना दीपक सिंह, रिकॉर्डिंग स्वरा स्टूडियो वाराणसी, आशीर्वाद माता-पिता, अजीत सिंह (जोकहरी), सहयोग अमित सिंह का है।